5 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
5 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

प्रियंका पांडेय संवाददाता बचपन एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का शपथ ग्रहण समारोह 5 सितम्बर शाम 6:00 बजे राजभवन में होगा। मंगलवार को वर्तमान राज्यपाल सी विद्यासागर राव को सरकार की भावपूर्ण विदाई दी गई । देवेंद्र फडणवीस ने विद्यासागर राव को शाल व बुके देकर उन्हें विदाई दी और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान राज्यपाल को नौसेना की ओर से सलामी दी गई। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। विदाई समारोह कार्यक्रम में राजस्व मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, शालेय शिक्षण व क्रीडा मंत्री आशीष शेलार, मुख्य सचिव अजोय मेहता, पुलिस महासंचालक सुबोध जायसवाल, पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, प्रधान सचिव राजशिष्टाचार नंदकुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story
Share it