सुशांत सिंह और जैकलीन की फिल्म ‘ड्राइव’ का पहला गाना 'मखणा' हुआ रिलीज़ .

: ..
राजश्री -
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत और ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही एक साथ फिल्म ‘ड्राइव’ में जल्द ही नजर आने वाले हैं।इस फिल्म का पोस्टर कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया था और अब 3 अक्टूबर को इस फिल्म का पहला गाना 'मखणा' अब रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने में सुशांत सिंह और जैकलीन 'बीच' पर पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 4.5 मिलियन व्यूज़ मिले चुके हैं। इसी से पता चल रहा है की सभी को यह गाना बहुत ही पसंद आया। तनिष्क बागची ने इस गाने का लिरिक्स लिखा है और साथ ही म्यूज़िक भी दिया है। इस गाने को तनिष्क, यास्सर देसाई और असीस कौर ने अपनी आवाज़ दी है।इस फिल्म में पकंज त्रिपाठी, बमन ईरानी, विक्रमजीत विर्क और सपना पब्बी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। साथ ही बता दे ये फिल्म ‘ड्राइव’ 1 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा





