पहली बार जाह्नवी कपूर अपने पापा की फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' में नजर आने वाली है ...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पहली बार जाह्नवी कपूर अपने पापा  की फिल्म बॉम्बे गर्ल में नजर आने वाली है ...


राजश्री -
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भले ही अभी तक सिर्फ एक फिल्मो में नजर आयी है मगर उनके पास कई बड़ी फिल्मों की लाइन लग चुकी हैं। खबरो के मुताबिक जाह्नवी आने वाले दिनों में गुंजन सक्सेना की बायॉपिक 'द कारगिल गर्ल', 'तख्त', 'दोस्ताना 2' फिल्मो में नजर आएंगी। और अब खबर यह है की जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' में काम करने वाली हैं। बता दें कि बोनी कपूर और निर्माता महावीर जैन एक साथ मिलकर फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' बना रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक विद्रोही युवा लड़की के किरदार में होंगी। इस फिल्म को क्लब 60 फेम निर्देशक संजय त्रिपाठी ने लिखा है, जो इसके निर्देशन का जिम्मा भी उठाएंगे। यह फिल्म दो पीढ़ियों के सोच के अंतर को दिखाने के साथ ही उनके बीच रिश्तों की डोर मजबूत करने का संदेश भी देगी।

Next Story
Share it