KBC 11 : जानिए कौन है इस साल की अब तक कि पहली महिला करोड़पति

  • whatsapp
  • Telegram
KBC 11 : जानिए कौन है इस साल की अब तक कि पहली महिला करोड़पति
X


राजश्री
बिग बी के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ को अभी तक दो करोड़पति मिल चुके हैं।पहले जो कि बिहार के सनोज राज है और उसके बाद महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए जीतकर इतिहास रच दिया।वह इस सीजन की पहली महिला करोड़पति हैं।आपको बता दें कि बबीता ताड़े बच्चो के लिए मिड डे मील बनाकर जीविका चलाती है और केवल 1,500 रूपए महीना का कमाती हैं।
हालाकि बबीता ताड़े को 1 करोड़ रूपए का जो सवाल पूछा था, उसका उत्तर उन्हें मालूम नहीं था मगर उन्होंने अपनी एक बची हुई लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और 1करोड़ रूपए जीत लिया।इसके बाद 7 करोड़ के सवाल में उन्होंने क्विट कर लिया, लेकिन इस सवाल के जवाब का जो अनुमान उन्होंने लगाया था, वह बिल्कुल सही था।अगर वह इस सवाल को खेलतीं, तो इस शो के सभी सीजन में 7 करोड़ जीतने वालीं वह पहली महिला होतीं।

Next Story
Share it