पाकिस्तान के फ्रंटियर कोर्प की कायराना हरकत, बलोच लड़के की हत्या की
पाकिस्तान में एक और घटना में 25 साल के एक बलूच लड़के हयात बलोच जो कराची यूनिवर्सिटी से साइंस का छात्र था उस की सरेआम हत्या कर दी | हयात बलोच की...
पाकिस्तान में एक और घटना में 25 साल के एक बलूच लड़के हयात बलोच जो कराची यूनिवर्सिटी से साइंस का छात्र था उस की सरेआम हत्या कर दी | हयात बलोच की...
पाकिस्तान में एक और घटना में 25 साल के एक बलूच लड़के हयात बलोच जो कराची यूनिवर्सिटी से साइंस का छात्र था उस की सरेआम हत्या कर दी | हयात बलोच की हत्या से पूरे बलूचिस्तान में आग भड़क उठी और लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे|
कई लोगो ने कहा कि जिस तरह से सरेआम एक युवक की हत्या हुई है और जिस निर्दयता पूर्वक उसे मारा गया है उसे उसके परिवार के ऊपर क्या बीत रही होगी यह दर्द असहनीय है |पूरे पाकिस्तान की सोशल मीडिया में पाकिस्तान के विरोध में पोस्टर, वीडियो वायरल हो रहे हैं|
कई लोकल लीडर ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोगों को आगे बुलाया है और जिस तरह से इस्लामाबाद इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं वह लोगों को बहुत परेशान कर रहा है| अगर पाकिस्तान की हरकत देखें तो करीब 50,000 से ज्यादा बलोच लोगों को अब तक गायब कर दिया गया है |
इस्टैब्लिशमेंट से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है और यह पहला इंसिडेंट नहीं है जहां बलोच लड़के को मारा गया है| न जाने कितने मासूमों का खून बहाने वाली पाकिस्तान आर्मी आज भी निर्दयता पूर्वक बलूचिस्तान में दमन करने में जुटी हुई है