पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-२ मिशन को बताया गर्व का पल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-२ मिशन को बताया गर्व का पल

हिमांशी पांडेय
लखनऊः शुक्रवार को बीबीएयू के मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन हुआ। चंद्रयान-२ पर आधारित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विभाग के विभागाध्यक्ष गोविंद जी पाण्डेय ने बोलते हुए कहा की चन्द्रमा से तो हमारा कनेक्शन सदियो पुराना है वो कैसे टूट सकता है। उन्होने बताया कि हमारा चंद्र मिशन सफल है क्योकि ऑर्बिटर अपनी कक्षा मे सफलता पुर्वक स्थापित है। विज्ञान के प्रयोग फेल नही होते फैलते है। डॉक्टर लोकनाथ ने जहा बच्चो को सेमिनार की सफलता के लिये सराहा वही डॉक्टरअरविंद कुमार सिंह ने उन्हे शुरुआत मे मिशन चंद्रयान की बारीकियो से अवगत कराया।वही कार्यक्रम का संचालन रजत पाण्डेय द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में एमजेजमसी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र और छात्राओं ने मिशन चंद्रयान की मीडिया द्वारा की गयी कवरेज और उसके प्रभाव पर बात की।अन्य छात्रो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये।

Next Story
Share it