राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने से रोक दिया गया , कांग्रेस कार्यकर्त्ता विरोध में सडक पर

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने से रोक दिया गया , कांग्रेस कार्यकर्त्ता विरोध में  सडक पर

रायबरेली : हाथरस की घटना में जहाँ एक ओर प्रदेश सरकार बैक फूट पर है वही विपक्ष को फ्रंट फूट पर खेलने का मौका मिल गया है - इस मौके को कोई हाथ से नहीं जाना देना चाहता है - कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी को हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उनके परिवारजनों को ढांढस बंधाने जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा रोका जाना स्थानीय कांग्रेसियों को पसंद नहीं आया । वे सड़क पर उतर आए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस से तकरार भी हुई, हालांकि उन्हें समझाकर वापस लौटा दिया गया।


जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शाम को तिलक भवन से पैदल ही जिला अस्पताल चौराहे की ओर चल पड़े। कांग्रेस के कार्यकर्त्ता इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि उनके नेता राहुल गांधी के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने अभद्रता की।


राहुल और प्रियंका हाथरस में घरवालों से मिलने जा रहे थे पर उनको बीच में ही रोक दिया गया और जाने नहीं दिया गया। कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की घेराबंदी भी कई बार तोड़ी।


कांग्रेस के यूथ विंग के कार्यकर्ता तो कुछ ज्यादा ही आक्रोशित नजर आए।बाद मेंअफसरों ने किसी तरह उन्हें समझाकर वापस कार्यालय लौटा दिया।


जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस का ये बर्ताव लोकतंत्र को परिभाषित नहीं करता। सरकार पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है। ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।




Next Story
Share it