मराठा विकास प्राधिकरण के विरोध में उतरे कन्नड़ समर्थक, संगठनों से येदियुरप्पा की अपील.....
देश में एक तरफ किसानों का प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक संगठनों से मराठा विकास...


देश में एक तरफ किसानों का प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक संगठनों से मराठा विकास...
देश में एक तरफ किसानों का प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कन्नड़ समर्थक संगठनों से मराठा विकास प्राधिकरण (एमडीए) के गठन के खिलाफ शनिवार को राज्य बंद नहीं करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा, ''मैं वटल नागराज सहित सभी से अपील करता हूं कि कर्नाटक बंद से लोगों को परेशान न करें। इसकी आवश्यकता नहीं है।'' येदियुरप्पा ने कहा कि वह सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ भाषा को प्रमुखता देने के लिए सब कुछ कर रहे है। विभिन्न कन्नड़ समर्थक संगठन मराठा विकास प्राधिकरण के गठन का विरोध कर रहे हैं।
कन्नड़ समर्थक संगठनों के द्वारा बुलाया गया ये बंद मराठा विकास प्राधिकरण (एमडीए) के गठन के खिलाफ है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 14 नवंबर को मराठा विकास प्राधिकरण का गठन किया था। साथ ही मराठी लोगों के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के इसी फैसले से कन्नड़ समर्थक बहुत नाराज हैं। बंद को देखते हुए शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए बेंगलुरु में लगभग 14 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एमडीए के गठन के प्रयास को मराठाओं को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है जो महाराष्ट्र से लगती सीमा पर बीदर जिले के बसवा कल्याण में प्रभुत्व रखते हैं। कुछ महीनों पहले कोरोना वायरस की वजह से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बी नारायण राव की मृत्यु होने के कारण बसवा कल्याण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
अराधना मौर्या