पंजाब चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी
आपको बता दें कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी ने...


आपको बता दें कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी ने...
आपको बता दें कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टी में गतिविधियां तेज हो गई है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है वहीं दूसरी तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने की गतिविधियों को तेज कर दिया है।
पार्टी के तेज युवा विधायक राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी की तरफ से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र नगर के विधायक राघव चड्ढा को चुनाव रणनीति बनाने के लिए अहम भूमिका में रखा गया है। इसकी घोषणा आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद की है।
आपको बता दें कि पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने बताया है कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पंजाब में पार्टी की इकाई को मजबूत करूंगा। राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्य करते थे। राघव चड्ढा ने अपने प्रेसवार्ता में कहा कि पंजाब एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। किसानों की दिक्कतें, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नशे की लत और खराब शासन व्यवस्था में बड़ी परेशानी है। इन सभी परेशानियों को दूर करके आम आदमी पार्टी कोशिश करेगी कि वह पंजाब को हरा भरा कर दे।
आम आदमी पार्टी ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है जिसके लिए सह प्रभारी पंजाब में राघव चड्ढा को बनाया गया है।
नेहा शाह