स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा- सारी गलतफहमी दूर होंगी।
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अगर...


केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अगर...
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो वो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को गुजरात और यहां के लोगों से बहुत समस्या दिखती है। इसलिए मैं उनकी चुनौती देती हूं कि वो गुजरात से चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाएं।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां गुजरात निकाय चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इन बयानों को अभी हाल ही में राहुल गांधी द्वारा दिए गए असम के बयानों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि अपने असम दौरे के दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यहां चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी केवल 167 रुपए है, जबकि गुजरात में चाय के पूरे के पूरे बागान उद्योगपतियों को सौंप दिए जाते हैं।
इसी के साथ राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो कारोबारियों की जेब से पैसा निकालकर मजूदरों को देने का काम करेगी। राहुल गांधी के इस बयान से भाजपा नेताओं में खासी नाराजगी है। यही वजह है कि भाजपा नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। इस क्रम में स्मृति ईरानी से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राहुल गांधी को गुजरातियों से नफरत करने वाला शख्स बताया था।
गुजरात के नवसारी में संबोधन करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस इससे पहले गुजरात में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के निर्माण की भी खिलाफत की थी। अब राहुल असम में गुजरात के व्यापारियों की जेब से पैसे निकालने की बात कर रहे हैं। आखिर राहुल गांधी को गुजरात और गुजरात के लोगों से परेशानी क्या है? अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह गुजरात में चुनाव लड़े और जीत कर दिखाएं।
नेहा शाह