असम विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा बोले-असम को बनाएंगे स्वरोजगार का केंद्र, गांव को बनाएंगे आत्मनिर्भर....
संपूर्ण देश में चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है क्योंकि देश के 5 राज्यों में इस बार विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनमें से 1 केंद्र शासित प्रदेश है। ऐसे...

संपूर्ण देश में चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है क्योंकि देश के 5 राज्यों में इस बार विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनमें से 1 केंद्र शासित प्रदेश है। ऐसे...
संपूर्ण देश में चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है क्योंकि देश के 5 राज्यों में इस बार विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनमें से 1 केंद्र शासित प्रदेश है। ऐसे में असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार तेजी से किया जा रहा है और आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के धर्मपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे और वहां पर उन्होंने राहुल गांधी और संपूर्ण कांग्रेस पार्टी वह विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस केरल में मुस्लिम लीग के साथ हाथ मिलाती है, बंगाल में फुर्फूरा शरीफ के साथ हाथ मिलाती है, और यहां चाय बागान में चुप रहती है। उन्होंने आगे प्रहार करते हुए कहा कि निचले इलाकों में जाकर बरूउद्दीन का गुणगान करती है। उन्होंने विकास की बात करते हुए आगे कहा कि असम को अगले 5 साल में बाढ़ से मुक्त किया जाएगा असम में अरुणोदय योजना के अंतर्गत 300000 महिलाओं को ₹3000 देने का काम हम करेंगे। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि हम असम को स्वयं रोजगार का सबसे बड़ा केंद्र बनाएंगे इसके लिए स्वामी विवेकानंद असम यूथ एंप्लॉयमेंट योजना के अंतर्गत 200000 चुनाव को स्वयं का रोजगार देने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने गांव की हालत को देखते हुए कहा कि असम के गांव को जिस प्रगति पर होना चाहिए वह बहुत पीछे हैं।
हमारी सरकार आने पर हम असम के गांव को आत्मनिर्भर बनाएंगे यहां खेती पोल्ट्री सहित हर प्रकार के व्यवसाय को बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम में पहले की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि 50 साल में असम बोडो आंदोलन की आग में जल रहा है इस आंदोलन में हजारों लोगों की जान ले ली,हजारों घर उजड़ गए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उनकी सरकार को वोट देने की अपील की और साथ ही साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके असम को विकास पर ले जाएगी तथा हर युवा के पास नौकरी होगी।
नेहा शाह