राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल।

  • whatsapp
  • Telegram
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने की  स्टार प्रचारकों की सूची जारी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल।
X



राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर के भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। आपको बता दें प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही साथ अब पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इसी के साथ स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के सभी खेमो के नेताओं को भी शामिल किया गया है ताकि जनता में एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

इसी के साथ आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। जहां पर बीजेपी के इन स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री सांसद और विधायक भी शामिल है। इतना ही नहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्षों को भी सूची में जगह दी गई है।

आपको बता दें कि 1 दिन पहले ही पार्टी प्रत्याशियों की ओर से किए गए नामांकन के दौरान पहले रह चुकी सीएम वसुंधरा राजे की तीनों स्थानों पर अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन रही थी।और कई स्थानों पर पोस्टर के साथ बाजारों में भी वसुंधरा राजे का नाम नहीं दिया गया लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने के बाद लोगों में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं का एक साथ होने का संदेश दिया गया है।

पार्टी में स्टार प्रचारकों की सूची में तीन केंद्रीय मंत्री को भी शामिल किया गया है जिनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम और कैलाश चौधरी हैं।इनके साथ प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,सह प्रभारी भारती बेन, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ शामिल हैं. इनके अलावा गुर्जर नेता किशनलाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव देवनानी ,नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, सांसद दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सीपी जोशी सुभाष बहेड़िया, राहुल कस्वां और नारायण लाल पंचारिया को तीनों उपचुनाव में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नेहा शाह

Next Story
Share it