उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए मॉक ड्रिल मामले पर एक बार फिर बोली प्रियंका गांधी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए मॉक ड्रिल मामले पर एक बार फिर बोली प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पारस अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल की घटना के बाद से सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस का लगातार केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार पर तीखा वार किया जा रहा है। आज ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उनको हर रणनीति में विफल बताया जिसके बाद आज फिर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी।

ट्वीट करके उन्होंने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी? जिसके बाद इस मामले को लेकर थाना न्यू आगरा में श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में धारा 144 के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम लगाया गया है। प्रशासन ने मुकदमे में कहा है कि आगरा में पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता थी। संचालक के वायरल वीडियो से भ्रम की स्थिति बनी।

गौरतलब है कि मामला तीन दिन पहले आगरा के भगवान टाकीज स्थित पारस हॉस्पिटल के मालिक का ऑक्सीजन सप्लायर के साथ बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 26 अप्रैल को सुबह सात बजे पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन बंद कर मॉकड्रिल की गई थी। इस पांच मिनट के अंदर 22 लोगों की मौत हो गई थी जबकि अस्पताल में 96 मरीज भर्ती थे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने अस्पताल की जांच करते हुए उसे सील करा दिया था। लाइसेंस भी निरस्त हुआ और पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।


नेहा शाह

Next Story
Share it