पंजाब विधानसभा चुनाव के मुख्यमंत्री चेहरे को घोषित न करने पर भड़के भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख सांसद भगवंत मान के बीच अब लगातार विवाद होते देखे जा रहे हैं। बता दें कि आम आदमी...


आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख सांसद भगवंत मान के बीच अब लगातार विवाद होते देखे जा रहे हैं। बता दें कि आम आदमी...
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख सांसद भगवंत मान के बीच अब लगातार विवाद होते देखे जा रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में निर्णय सुनाने से लगातार पीछे हट रही है।
गौरतलब है कि पंजाब 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी नेता पार्टी के उम्मीदवार चेहरे को देखने के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में संगरूर से दो बार सांसद भगवंत मान पिछले एक हफ्ते से रोजाना अपने घर पर समर्थकों से मिल रहे हैं और संकेत दे रहे हैं कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की पसंद हैं और अगर आप को चुनाव जीतना है तो उन्हें सीएम उम्मीदवार के रूप में नामित किया जाना चाहिए।
इस बीच भगवंत मान ने खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित न किए जाने पर जबरदस्त नाराजगी भी जताई है। जिसके बाद जब वह पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में गुरदासपुर जिले में वरिष्ठ अकाली दल नेता सेवा सिंह में शामिल होने के समारोह में हुए तो उन्होंने खुद को दूसरे से अलग रखा।इस बीच आम आदमी पार्टी का कहना है कि भगवंत के कमेंट और पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में उन्हें नामित करना अच्छा नहीं होगा।
नेहा शाह