कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए भड़के ओवैसी
वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी बीच हमेशा सुर्खियों में रहने वाले...


वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी बीच हमेशा सुर्खियों में रहने वाले...
वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी बीच हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मुसलमानों के दिग्गज नेता ओवैसी भी कानपुर में एक रैली को संबोधित करते नजर आएं।
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बारात में मुस्लिमों की स्थिति 'बैंड बाजा पार्टी' जैसी हो गई है, जहां उन्हें (मुसलमानों को) पहले संगीत बजाने के लिए कहा जाता है, लेकिन विवाह स्थल पर पहुंचने पर उन्हें बाहर खड़ा कर दिया जाता है।
आपको बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पहले शादियों में मुसलमानों से बैंड-बाजा बजवाया जाता था लेकिन उन्हें शादी में अंदर नहीं जाने दिया जाता था। राजनीति में भी मुसलमानों की स्थिति ऐसी ही है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 19% मुसलमान हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेल में 27% कैदी मुसलमान हैं।
नेहा शाह