भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त,लाल चौक पर फहराया तिरंगा, गाया वंदे मातरम्

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त,लाल चौक पर फहराया तिरंगा, गाया वंदे मातरम्


भारत जोड़ो यात्रा अब सोमवार को समाप्त हो जाएगा।सुखविंदर सुक्खू इस यात्रा का तीसरी बार और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह चौथी बार हिस्सा बनने जा रही हैं।श्रीनगर में आज राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया।इससे पहले लाल चौक पर ध्वजारोहण की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट कर दी थी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया था, "एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है…जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।"

आज से 31 साल पहले मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। साल 1992 में नरेंद्र मोदी बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम का हिस्सा थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ तब नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब बीजेपी के तिरंगा फहराने के ऐलान के बाद पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

आज और कल रात दोनों नेता सीएम श्रीनगर में ही रुकेंगे। कल दिन के वक्त सीएम सुखविंदर सुक्खू जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से बैठक करेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इसी दिन शाम को सीएम चंडीगढ़ लौटेंगे, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वहीं से केंद्र से बजट सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगी।

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा नफरत की भावना कम करने में संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल ऐसे व्यक्ति है जो एक पूर्व प्रधानमंत्री के पोते और दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे हैं, उन्हें क्या जरूरत थी इस यात्रा की। फिर भी उन्होंने देश से नफरत कम करने के लिए यह यात्रा की।

Next Story
Share it