तीरथ कैबिनेट के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, चार नए चेहरे हुए शामिल....

  • whatsapp
  • Telegram
तीरथ कैबिनेट के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, चार नए चेहरे हुए शामिल....
X



उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर दिया है। शुक्रवार शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित एक समारोह में 11 मंत्रियों ने पद की शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद का नाम शामिल है।

मंत्रिमंडल विस्‍तार में बीजेपी ने पूरी तरह से क्षेत्रीय संतुलन को साधने का प्रयास किया है। 6 मंत्री गढ़वाल मंडल से जबकि पांच मंत्री कुमाऊं मंडल से बने हैं।

तीरथ सिंह रावत के कैबिनेट में शामिल हुए अरविंद पांडेय ने अपनी शपथ संस्कृत में ली। गौरतलब है कि अरविंड पांडेय पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में शिक्षा मंत्री तौर पर काम कर रहे थे। वहीं रावत के कैबिनेट में गणेश जोशी नए चहरे के तौर पर शामिल हुए हैं।

डॉ. धन सिंंह रावत, रेखा आर्य, यतीश (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री के तौर पर शामिल हुए हैं।गौरतलब है कि छह बार के विधायक बंशीधर भगत नैनीताल की कालाढूंगी विधानसभा से विधायक हैं। भगत को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर मदन मदन कौशिक को प्रदेश अध्‍यक्ष का प्रभार द‍िया गया है। अब बंधीधर को कैबिनेट में जगह मिली है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it