पश्चिम बंगाल में 43 मंत्रियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह जिसमें कुल 8 महिलाएं हुई शामिल....

  • whatsapp
  • Telegram
पश्चिम बंगाल में 43 मंत्रियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह जिसमें कुल 8 महिलाएं हुई शामिल....
X



पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा चुनाव के बाद तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कैबिनेट के मंत्रियों को सोमवार को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह थ्रोन हॉल में ममता बनर्जी की उपस्थिति में 10:45 पर कुल 43 मंत्रियों के साथ शुरू किया गया।

जिनमें कुल 8 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते तीन मंत्रियों को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई गई तथा 43 मंत्रिमंडल के एक समूह में कई ऐसे चेहरे थे। जो उन्हें मंत्री पद पर विराजित होने जा रहे हैं। इनमें कुल 18 नए चेहरे शामिल थे जिन्हें पहली बार तृणमूल कांग्रेस ने मौका दिया है।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण में तिरालिस सदस्य मंत्रिमंडल में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी एवं पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं। जहां पर पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा इस बार स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ पाए।

लेकिन इसके बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट दर्ज मंत्री हैं जिनमें 10 स्वतंत्र प्रभार और 9 दर्जा के मंत्री हैं। इसी के साथ आपको बता दे कि आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद करीब 3:00 बजे राज्य सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी होगी। जिसमें सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ग्रह और स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखने की रणनीति बना रही हैं।

नेहा शाह

Next Story
Share it