मेघालय-नगालैंड में वोटिंग:मेघालय में 60 और नगालैंड में 59 सीटों पर मतदान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मेघालय-नगालैंड में वोटिंग:मेघालय में 60 और नगालैंड में 59 सीटों पर मतदान


मेघालय के आंकड़े देखें तो 375 प्रत्याशियों में से 21 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत दागी प्रत्याशी गारो नेशनल काउंसिल (GNC) के हैं, जबकि सबसे कम दो फीसद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नगालैंड में 184 में से केवल सात प्रत्याशी ही दागी हैं।नॉर्थ ईस्ट के दो महत्वपूर्ण राज्य मेघालय और नगालैंड में मतदान शुरू हो चुका है। दोनों ही राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। हालांकि, आज दोनों ही राज्यों की 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। नगालैंड में एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, जबकि मेघालय की एक सीट का चुनाव यूडीपी उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया है।

मेघालय की 60 सीटों पर कुल 375 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि नगालैंड में 184 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। आंकड़े देखें तो 375 प्रत्याशियों में से 21 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत दागी प्रत्याशी गारो नेशनल काउंसिल (GNC) के हैं, जबकि सबसे कम दो फीसद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नगालैंड में 184 में से केवल सात प्रत्याशी ही दागी हैं।नगालैंड के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान हो रहे हैं। 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।

चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर वी. शशांक शेखर ने कहा- राज्य में कुल 13 लाख मतदाता हैं। 59 सीटों के 2,315 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। 183 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 4 महिला और 19 निर्दलीय कैंडिडेट शामिल हैं।

मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 3419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने 60-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा TMC के 56 कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 30 लाख मतदाता हैं। मैदान में 375 कैंडिडेट हैं, जिसमे 339 पुरुष, 36 महिलाएं शामिल हैं।मेघालय में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस को सबसे ज्यादा 21 सीटें मिली थीं। कोनराड संगमा की पार्टी NPP को 19 सीटें मिली थीं। अन्य पार्टियों में UDP को 6, PDF को 4, बीजेपी और HSPDP को दो-दो सीट पर मिली थीं। कोनराड संगमा नहीं चाहते थे कि कांग्रेस सत्ता में आए, इसीलिए उन्होंने भाजपा सहित बाकी दलों के सहयोग से गठबंधन की सरकार बनाई बनाई और वह राज्य के मुख्यमंत्री बने।

प्रियांशु

Next Story
Share it