2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी :केजरीवाल

  • whatsapp
  • Telegram
2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी :केजरीवाल
X


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकारें आई, लेकिन अपने घर भरने के सिवाय यूपी की सरकारों ने अभी तक कुछ भी नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं लिए लोगों को क्यों आना पड़ता है। बहुत सारे लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में हमें बताया कि यूपी भी दिल्ली की कल्याण और लाभ का हकदार है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यूपी में सही और साफ नियत वाले नेताओं की कमी है। जो केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है। उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा है। इसीलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं मिली।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर वहां भी दिल्ली के विकास का मॉडल लागू करेंगे।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी इससे पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गोवा में चुनाव लड़ चुकी है। पर उनको सिर्फ दिल्ली और पंजाब में सफलता हासिल हुई।

आम आदमी पार्टी के आने से उत्तर प्रदेश को अच्छी शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, फ्री बिजली और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। अरविंद केजरीवाल ने सभी पार्टियों के निशाना साधते हुए कहा कि किसी ने उत्तर प्रदेश के विकास के बारे में नहीं सोचा यही कारण है कि वहां के लोगों को छोटी छोटी चीजों के लिए दिल्ली आना पड़ता है।

नेहा शाह

Next Story
Share it