प्रियंका गांधी राजनीति नहीं युवानीति पर दे रहीं ध्यान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
प्रियंका गांधी राजनीति नहीं युवानीति पर दे रहीं ध्यान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति के महासंग्राम को अब बस आने को है। सभी दलों ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। कोई बड़े वादे तो कोई कैंपेन तो कोई घर घर जा रहा है। इन सबसे अलग अगर कोई है तो वो हैं प्रियंका गांधी जिन्होंने रैली, कैंपेन को बढ़ावा न देते हुए जनता से जुड़े रहने में विश्वास दिखाया है। प्रियंका गांधी ने शुरू से ही जनता से जुड़े रहने की नीति बनाई थी। जनता के मुताबिक प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में जबसे कदम रखा है तबसे उन्होंने जनता के हित के लिए ही काम किया है। इस बात को जनता अब भली भांति समझ गई है।

अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने यूथ मेनिफेस्टो भी जारी किया था। जिसमे उन्होंने डॉक्टरों के खाली पदों को भरना, प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती और 20000 आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पड़े पदों को भरने को बात,स्टार्टअप के लिए 5,000 करोड़ रुपए का 'सीड स्टार्टअप फंड जैसी कई अहम घोषणाएं की थीं। जनता ने प्रियंका गांधी द्वारा की गई घोषणाओं को तारीफ करते हुए कहा कि ये घोषणाएं हमारा आने वाला कल बदलेंगी।

स्त्रियों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने जिस तरह महिलाओं को आगमी विधानसभा में प्रत्याशी चुन के उन्होंने संसद भवन का रास्ता दिखाया है वह वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के वादे को पूरा करना पहले ही शुरू कर दिया है। कोविड की वजह से जनता के समक्ष नही जा पाने से भी वो हार नहीं मान रही हैं उन्होंने डिजिटली तौर पर जनता से जुड़ने का निर्णय लिया जिसको वो साथ करती दिख रही हैं। आजकल वैसे भी जमाना डिजिटल का है।

उत्तर प्रदेश की जनता के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इस जोश को देखकर एक बात तो तय हो गई है कि प्रियंका गांधी इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा खेला करने वाली हैं। इस बार हर पार्टी को प्रियंका गांधी की अहमियत पता लगने वाली है।

प्रियंका गांधी द्वारा यह भी कहा गया है कि की भाजपा छोड़ कर वह किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं ये दिखाता है कि जनता की भलाई के लिए प्रियंका गांधी भरसक प्रयास कर रही हैं। उनकी यही कोशिशें उन्हें जनता का पसंदीदा नेता बना रही हैं। युवा प्रियंका गांधी की तरफ एक नई आस से देख रहे हैं। युवाओं का कहना है कि हमने पिछले कुछ चुनावों में सब देख लिया है किसी ने हमारे बारे में नही सोचा पर प्रियंका गांधी ने जिस तरह इस आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के लिए घोषणाएं की हैं महिलाओं को आगे बढ़ाया है उसे देखते हुए प्रियंका गांधी में उन्हें उम्मीद की एक किरण नजर आई है। लोगों के मुताबिक प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाली हैं। उर इस बदलाव में यूपी की जनता उनके साथ खड़ी दिख रही है। बस इंतजार अब 10 मार्च का है। जिस दिन यह बदलाव होगा। और उत्तर प्रदेश का नया अध्याय शुरू होगा।


Next Story
Share it