राजस्थान चुनाव: अशोक गहलोत बोले- पार्टी के विधायक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के साथ ही बने रहेंगे...
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में गतिविधियां तेज है वहीं दूसरी तरफ लोग खुद की पार्टी के जीतने का दावा भी प्रस्तुत कर रहे हैं। राजस्थान के...


राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में गतिविधियां तेज है वहीं दूसरी तरफ लोग खुद की पार्टी के जीतने का दावा भी प्रस्तुत कर रहे हैं। राजस्थान के...
- Story Tags
- ashok gahlot
- Congress party
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में गतिविधियां तेज है वहीं दूसरी तरफ लोग खुद की पार्टी के जीतने का दावा भी प्रस्तुत कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के विधायक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी नहीं छोड़ेंगे क्योंकि राज्य की जनता ने 5 साल तक भाजपा सरकार के कुशासन को देख लिया है। आपको बता दें अशोक गहलोत ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे भाजपा और उसकी फासीवादी विचारधारा को झटका देंगे।
गौरतलब है कि राज्य में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर खड़ी है जिससे सभी विपक्ष एक होने का दावा प्रस्तुत कर रहे हैं इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आप जानते हैं कि राजस्थान में क्या हुआ भगवान की कृपा से हम बच गए भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनावी बांड शुरू कर दिया और 90% पैसा भाजपा को ही जाता है।
आपको बता दें कि एक संवाददाता ने उनसे प्रश्न किया कि क्या चुनाव जीतने के बाद कांग्रेसी अपने सभी विधायकों को साथ रखने में सफल रहेगी तो अशोक गहलोत ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि उनके सभी निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी में ही रहेंगे क्योंकि राज्य के लोगों ने असम में भाजपा नीत सरकार के कुशासन को देख लिया है। इसी के साथ अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा न्यायपालिका सीबीआई आयकर और चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र निकायों पर भी अपने पक्ष का काम करने के लिए दबाव डाला जाता है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा बन कर सामने खड़ा है।
नेहा शाह