किसान आंदोलन के सपोर्ट में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी......

  • whatsapp
  • Telegram
किसान आंदोलन के सपोर्ट में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी......
X


संसद से सितंबर के महीने में पारित कराए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए एक दिन का 'भारत बंद' बुलाया है। यह देशव्यापी बंद आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

किसानों के इस बंद का कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन मिल रहा है. इस बीच राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी किसानों के समर्थन में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के किसानों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की भी बात कही।

नए कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के साथ बुधवार को होने वाली छठे दौर की बातचीत से पहले आज किसानों का 'भारत बंद' है।

इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन होने से सड़कें बंद हो सकती हैं। साथ ही जरूरी चीजों की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है ताकि यह सब शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए और किसी को भी विकट परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it