TMC में शामिल हुए यशवंत सिन्हा
वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए |यशवंत सिन्हा वाजपेयी मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों...


वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए |यशवंत सिन्हा वाजपेयी मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों...
वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए |यशवंत सिन्हा वाजपेयी मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं | हालांकि BJP नेतृत्व से मतभेदों के चलते साल 2018 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी. |यशवंत सिन्हा ने कहा, 'देश अजीब परिस्थिति से गुजर रहा है, हमारे मूल्य और सिद्धांत खतरे में हैं |भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने की शपथ ली |
पार्टी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से फाइटर रही हैं. यही नहीं कंधार विमान हाईजैक का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि उस वक्त ममता बनर्जी ने यात्रियों को बचाने के लिए खुद को आतंकियों के समक्ष पेश करने की बात की थी |
तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, 'हम अपनी पार्टी में यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हैं. उनकी हिस्सेदारी से चुनाव में भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी |