राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ, 24-25 फरवरी, को भारत की यात्रा पर आएंगे
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, महामहिम डोनाल्ड जे ट्रम्प, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ,...


प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, महामहिम डोनाल्ड जे ट्रम्प, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ,...
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, महामहिम डोनाल्ड जे ट्रम्प, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ, 24-25 फरवरी, 2020 को भारत की यात्रा पर आएंगे। यह राष्ट्रपति का भारत में पहला कार्यक्रम होगा।
यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ट्रम्प और फर्स्ट लेडी नई दिल्ली और अहमदाबाद, गुजरात में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय समाज के एक व्यापक वर्ग के साथ बातचीत करेंगे।भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है|
व्यापार, रक्षा, आतंकवाद, ऊर्जा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति के साथ, प्रधान मंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में संबंध विकसित हुआ है। यात्रा दोनों नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी