तेजस' में उड़ान भरने वाले पहले रक्षामंत्री बने राजनाथ

  • whatsapp
  • Telegram
तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षामंत्री बने राजनाथ
X


अर्चना त्रिपाठी '
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्वदेशी तकनीक से निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में आधे घंटे तक उड़ान भरी । बंगलूरु के हवाई अड्डे पर उनके साथ एयर वाइस मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भी रहे। रक्षामंत्री ने इसे एक रोमांचकारी अनुभव बताया और कहा कि यह गौरव की बात है कि आज भारत में बने लड़ाकू विमान हथियार व गोला-बारुद दुनिया के कई देशों में निर्यात किए जा सकते हैं । इस उड़ान के दौरान रक्षामंत्री ने कुछ देर के लिए तेजस का नियंत्रण संभाला । उड़ान भरने से पहले वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें विमान की बनावट व उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Next Story
Share it