बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के जन्मदिन के मौके पर जाने उनकी कुछ बेहतरीन बाते ...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के जन्मदिन के मौके पर जाने उनकी कुछ बेहतरीन बाते ...


राजश्री -
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को कायल करने वाली एक्ट्रेस रेखा आज अपना 64वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उनकी खूबसूरती से और खुद को जैसे मेंटेन किया हुआ है वह देख लगता ही नहीं कि वो अब 64 साल की हो गई हैं। बता दें की रेखा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और उन फिल्मों को खुद के दम पर हिट करवाया। रेखा को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है। ऐसी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।साल 1969 में उन्हें पहली हिंदी फिल्म अंजाना सफर से डेब्यू किया, लेकिन सेंसर की वजह से यह फिल्म 8 साल बाद रिलीज हुई। इसके बाद उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म सावन भादो थी। उन्होंने इस दौरान 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री भी हैं।

Next Story
Share it