इसरो के जज्बे को सलाम किया, सहवाग बोले- हौसले जिंदा हैं :चंद्रयान 2

मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 2.1 किलोमीटर पहले सम्पर्क टूट गया। इस अनहोनी से इसरो इतिहास दर्ज करने से चूक गया लेकिन देशवासियों ने उसके हौसले को सलाम किया। इसी कड़ी में खेल जगत भी नहीं पीछे रहा पाया ।
भारतीय ओपनर शिखर धवन, दिग्गज वीरेंदर सहवाग, आकाश चोपड़ा के अलावा रेसलर योगेश्वर दत्त ने इसरो के जज्बे को सलाम किया है।
https://twitter.com/virendersehwag/status/1170175167508533248?s=20
पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाडी वीरेंदर सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं। हम होंगे कामयाब।'
https://twitter.com/GautamGambhir/status/1170185307574153217?s=20
गौतम गंभीर ने लिखा, 'ये तब ही एक नाकामयाबी होगी, यदि हम इससे सीख न सके । हम मजबूती से वापसी करेंगे। मैं इसरो की टीम के जज्बे को सलाम करता हूं जिसने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को एक किया। अभी बेस्ट आना का इंतज़ार है।





