हॉरर फिल्मों के फिल्ममेकर श्याम रामसे नहीं रहे
राजश्री सिंह 67 साल के पॉप्युलर फिल्ममेकर श्याम रामसे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। इस खबर को उनके भतीजे अमित रामसे ने कन्फर्म किया है। इंडियन...
Bachpan Creations | Updated on:18 Sep 2019 1:17 PM GMT
राजश्री सिंह 67 साल के पॉप्युलर फिल्ममेकर श्याम रामसे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। इस खबर को उनके भतीजे अमित रामसे ने कन्फर्म किया है। इंडियन...
राजश्री सिंह
67 साल के पॉप्युलर फिल्ममेकर श्याम रामसे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। इस खबर को उनके भतीजे अमित रामसे ने कन्फर्म किया है। इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में अमित ने उनके निधन की बात बताई। बताया जा रहा है कि वह निमोनिया की वजह से बीमार चल रहे थे और सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको याद दिला दें कि 1970 के दशक में रामसे ब्रदर्स अपने हॉरर जॉनर की कम बजट की फिल्मों के लिए जाने जाते थे जो हॉरर और इरॉटिक की यूनीक मिक्स फिल्में हुआ करती थीं।उन्होंने 'अंधेरा', 'पुराना मंदिर', 'पुरानी हवेली', 'कोई है' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है ।
Next Story