सिद्धार्थ और अश्मित ने भवम क्लब को जिताया
प्रयागराज। श्र के बहुमुखी खेल (82 रन एवं दो विकेट) और अश्मित सरोज की उम्दा गेंदबाजी (10-3-35-4) की बदौलत भवम क्रिकेट क्लब ने जवाहर लाल नेहरू क्लब को...
A G | Updated on:6 April 2022 4:07 PM GMT
प्रयागराज। श्र के बहुमुखी खेल (82 रन एवं दो विकेट) और अश्मित सरोज की उम्दा गेंदबाजी (10-3-35-4) की बदौलत भवम क्रिकेट क्लब ने जवाहर लाल नेहरू क्लब को...
प्रयागराज। श्र के बहुमुखी खेल (82 रन एवं दो विकेट) और अश्मित सरोज की उम्दा गेंदबाजी (10-3-35-4) की बदौलत भवम क्रिकेट क्लब ने जवाहर लाल नेहरू क्लब को आठ विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में जवाहर लाल नेहरू क्लब ने 38.1 ओवर में 140 रन (वंश केसरवानी 45, रोशन 19, अश्मित सरोज चार, सिद्धार्थ मिश्र, अश्वनी तिवारी व आदित्य दुबे दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में भवम क्रिकेट क्लब ने 20.2 ओवर में दो विकेट पर 142 रन (सिद्धार्थ मिश्र 82, ईशान सिंह 29, आदर्श व विवेक जायसवाल एक-एक विकेट) बना लिये। सिद्धार्थ मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Next Story