आईपीएल इतिहास के 15वे सफल गेंदबाज आर विनय कुमार ने लिया सन्यास

  • whatsapp
  • Telegram
आईपीएल इतिहास के 15वे सफल गेंदबाज आर विनय कुमार ने लिया सन्यास
X


आईपीएल इतिहास के सफल गेंदबाजो में से एक आर विनय कुमार ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विनय 37 साल के हो गए है। बता दे विनय भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में कर्नाटक को 2013-14 और 2014-15 में लगातार दो बार रणजी ट्रॉफी चैम्पियन भी बनाया था। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा कि सचिन, धोनी और विराट के साथ खेलना सौभाग्य की बात भी की।

उन्होंने कहा संन्यास का फैसला आसान नहीं था। हर क्रिकेटर के करियर में ऐसा समय आता है जब उसे इस बारे में निर्णय करना होता है।'

आप को बता दे कि विनय कुमार ने 2010 में धोनी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया था। उनका वनडे डेब्यू सुरेश रैना की कप्तानी में और टेस्ट डेब्यू धोनी की कप्तानी में हुआ था।

विनय ने वनडे में 38, टी20 इंटरनेशनल में 10 और टेस्ट मैच में एक विकेट लिया है। उन्होंने 105 IPL मैचों में 28.24 के औसत से 105 विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं। वे IPL के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, कोच्चि टस्कर्स केरल और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it