पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को दी 227 रनों से मात

  • whatsapp
  • Telegram
पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को दी 227 रनों से मात
X


भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम अपना पहला टेस्ट मैच जीत चुकी है। चेन्नई में हो रहा ये टेस्ट मैच आज खत्म हो गया है। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 4 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब तक इंग्लिश टीम की भारतीय जमीन पर सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को उसी के घर में 212 रन से 2006 मुंबई में हराया था। वहीं अगर भारत के लिहाज से देखा जाए तो भारत कि ये चेन्नई में 22 साल बाद भारत की हार है। इससे पहले भारत को यहां पिछली बार जनवरी 1999 में पाकिस्तान के हाथों 12 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया यहां आठ टेस्ट मैच खेल चुकी है। जिनमें से पाँच में भारत को जीत मिली और तीन ड्रॉ रहे हैं।

चार साल बाद घर में भारत की ये पहली हार है। इससे पहले उसे फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी। तब पुणे टेस्ट में भारतीय टीम 333 रन के अंतर से हारी थी। दोनों हार के बीच टीम इंडिया ने 14 टेस्ट खेले, जिसमें से 11 जीते और 3 ड्रॉ रहे। चेन्नई में इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए थे। जबकि, टीम इंडिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे।

इस लिहाज से उसे जीत के लिए 420 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी और दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई। इंग्लिश टीम 36 साल बाद चेन्नई में कोई टेस्ट जीत सकी है। इससे पहले जनवरी 1985 में भारतीय टीम ने 9 विकेट से हराया था।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it