दिल्ली पहुंची हॉकी टीम , एयरपोर्ट पर 'भारत माता की जय' के लगाए गए नारे
भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा। भारत एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्वॉइंट टेबल में 48वें नंबर पर रहा। टोक्यो ओलंपिक में...


भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा। भारत एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्वॉइंट टेबल में 48वें नंबर पर रहा। टोक्यो ओलंपिक में...
- Story Tags
- Sports
भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा। भारत एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्वॉइंट टेबल में 48वें नंबर पर रहा। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारतीय मेंस और विमेंस हॉकी टीम स्वदेश लौट आई है। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि विमेंस टीम चौथे नंबर पर रही। भारत की दोनों हॉकी टीमें जैसे ही दिल्ली पहुंचीं, 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट गूंज उठा।
भारत की ओर से जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो एथलेटिक्स में भारत की ओर से पहला ओलंपिक मेडल भी है। भारत के लिए वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीते। जबकि मेंस हॉकी टीम, रेसलर बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने 41 साल ओलंपिक में मेडल जीता है, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार खेल से करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया। एयरपोर्ट पर हॉकी खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ी हुई थी।