पीलीभीत नेशनल हाईवे पर बस और बोलेरो में टक्कर, सात लोगों की मौत....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पीलीभीत नेशनल हाईवे पर बस और बोलेरो में टक्कर, सात लोगों की मौत....


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रोडवेज और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। थाना पूरनपुर के नेशनल हाईवे पर ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत की तरफ जा रही थी। वहीं बोलेरो गाड़ी पूरनपुर की ओर जा रही थी। अचानक सोहरामऊ के बॉर्डर पर दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस खेत में पलट गई। बस पलटने से कई यात्री उसके नीचे दब गए। आनन-फानन में सभी को निकाला गया, वहीं बोलेरो में सवार लोग भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने यहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it