लोजपा से निष्कासित होने के बाद केशव सिंह ने दी चिराग पासवान को बधाई कहा- रामविलास के सपने को बखूबी पूरा कर रहे चिराग
लोजपा ने हाल ही में एक ऐसी हस्ती को खोया है जिसकी कमी शायद कभी पूरी नहीं हो सकती। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी गद्दी को...

लोजपा ने हाल ही में एक ऐसी हस्ती को खोया है जिसकी कमी शायद कभी पूरी नहीं हो सकती। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी गद्दी को...
लोजपा ने हाल ही में एक ऐसी हस्ती को खोया है जिसकी कमी शायद कभी पूरी नहीं हो सकती। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी गद्दी को उनके बेटे चिराग पासवान ही संभाल रहे हैं। ऐसे में चिराग पासवान ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो पार्टी को काफी नुक्सान पंहुचा सकते है |
चिराग पासवान ने लोजपा में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए कार्रवाई करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता को अनुशासनहीनता के कारण प्रदेश महासचिव पद से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। तथा उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी।
ये जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।
केशव सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि अगले माह लोजपा पार्टी में लूट होने वाली है। जिसके बाद पार्टी के सभी नेता उन पर जमकर बरसे।
पार्टी से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने चिराग पासवान को बधाई दी। और कहा कि चिराग ईमानदार व समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल कर अपने पिता रामविलास पासवान जी के सपने को बखूबी पूरा कर रहे हैं। तथा राजद को मनोबल प्रदान कर रहे हैं। दावा किया कि पार्टी के चार सांसद भारी संख्या में नेता मिल कर लोजपा की पुनर्स्थापना करेंगे।
स्वर्गीय राम विलास पासवान के साथ रहे सांसद पशुपति कुमार पारस ने दावा किया कि सभी नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में एकजुट हैं। पार्टी के किसी भी व्यक्ति में कोई मतभेद नहीं सब भ्रांतियां फैलाई जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में अकेले खड़े होने का फैसला भी पार्टी के सभी लोगों से पूछ कर लिया गया था। रामविलास पासवान की कमी तो कोई नहीं पूरी कर सकता परंतु उनके पुत्र चिराग पासवान भी उन्हीं की तरह सच्ची निष्ठा से कार्य करते हैं। तथा पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उनका समर्थन।
नेहा शाह





