किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, ममता की टीएमसी ने समर्थन से किया मना
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए तीन कृषि कानून के खिलाफ देशभर ज्यादातर दिल्ली व हरियाणा के किसानों ने अपना आंदोलन मजबूती से कायम रखा है। दिल्ली की...

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए तीन कृषि कानून के खिलाफ देशभर ज्यादातर दिल्ली व हरियाणा के किसानों ने अपना आंदोलन मजबूती से कायम रखा है। दिल्ली की...
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए तीन कृषि कानून के खिलाफ देशभर ज्यादातर दिल्ली व हरियाणा के किसानों ने अपना आंदोलन मजबूती से कायम रखा है। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 12 दिन है। आपको बता दें कि कई दौर की बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। जिसके बाद किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है।
किसानों के इस भारत बंद के ऐलान को विपक्षियों ने जमकर समर्थन दिया है, तथा उनके साथ भारत बंद में खड़े रहने की बात भी की है।
हालांकि भारत बंद से पहले आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों से वार्तालाप की। तथा उनके भारत बंद का समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी भी आपके भारत बंद में संपूर्ण समर्थन करेगी तथा किसानों की मांगे जायज है,और सरकार को उन्हें पूरा भी करना चाहिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे और किसानों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा भी लिया।
आपको बता दें कि किसानों ने सरकार के सामने मांग रखी है कि वह तीन कृषि कानूनों में कोई संशोधन नहीं चाहते बल्कि इस कानून को रद्द करने के लिए एक विशेष संसद सत्र चाहते हैं। जिससे यह कानून साक्षी रूप से रद्द कर दिया जाए।
आज किसानों के आंदोलन का बार-बार दिन है तथा किसानों के आंदोलन का नतीजा सिर्फ यात्रियों पर ही नहीं बल्कि अब फल व सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में फल व सब्जी कि महंगाई आसमान छूने लगी है। क्योंकि पिछले 11 दिनों से सिंधु बॉर्डर , टिकरी बॉर्डर , गाजीपुर बॉर्डर व अन्य सभी बॉर्डर को किसानों के द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे आया तो निर्यात में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी के साथ साथ टीएमसी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन नहीं किया -
तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख सौगत राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा खड़ी है परंतु उनके भारत बंद को हम बंगाल में समर्थन नहीं देंगे। क्योंकि यह हमारे सिद्धांत के खिलाफ है।
वहीं दूसरी तरफ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं तथा ग्रेटर नोएडा व गाजीपुर के बॉर्डर पर सतर्क रहने को कहा है।
नेहा शाह





