असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर पलटवार कहा- अब होगा असली मुस्लिम से सामना

  • whatsapp
  • Telegram
असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर पलटवार कहा- अब होगा असली मुस्लिम से सामना
X


आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। बंगाल में बीजेपी ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी सारी बड़ी ताकतों को प्रचार प्रसार के लिए लगा दिया है। आपको बता दें कि बंगाल में बीजेपी का प्रचार तब और बड़ा हो गया जब अमित शाह ने बंगाल में अपनी रैली की। राजनीतिक रैलियों के दौरान कई बड़े नेताओं पर प्रहार भी किए गए।

वही ममता बनर्जी के आरोपों का पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अभी तो उन्होंने सिर्फ कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामना अभी तक मीर जाफरों से हुआ, अभी तक उनका सामना किसी सच्चे मुसलमान से नहीं पड़ा। ओवैसी को कोई दौलत नहीं खरीद सकता है। वे बौखलाहट का शिकार हो चुकी हैं।

ओवैसी ने आगे कहा कि ममता बनर्जी अपने घर की फिक्र करें, उनके पार्टी के कितने लोग हैं जो कि बीजेपी में जा रहे हैं।

पार्लियामेंट चुनाव में 17 बीजेपी की जीत हुई। तब हम तो वहां थे भी नहीं। ममता की पार्टी में बहुत गड़बड़ है।

जहां कुछ लोग ममता बनर्जी की पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वहीं कुछ दल ऐसे भी हैं जो ममता बनर्जी को लगातार समर्थन भी कर रहे हैं।

राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के साथ-साथ बीजेपी और टीएमसी के बीच एक लड़ाई शुरू हो गई है। गोरखा दल के नेता अपना समर्थन टीएमसी की ओर दिखाते हुए कहते हैं कि ममता सरकार अपने वादों को पूरा करती है जबकि बीजेपी सिर्फ बरगलाने का काम करती है।

इतना ही नहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि यदि बीजेपी बंगाल में हारती है तो वह ममता बनर्जी की हत्या तक करवा सकती है।

आपको बता दें कि बंगाल सरकार में मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता सुब्रत मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी यदि बंगाल के चुनाव में जीतने में असफल होती है तो वह टीएमसी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या तक करवा सकती है।

ममता सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने एक रैली में संबोधित करते हुए कहा कि,'अगर बीजेपी बंगाल में विधानसभा नहीं जीती तो वह ममता बनर्जी की हत्या तक करवा सकती है।

जहां एक और आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं वहीं दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी कमर कस ली है उन्होंने अपना समर्थन भागीदारी संकल्प मोर्चा को देने की बात की है। जिसके साथ भी उन्होंने ममता बनर्जी क्या आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने घर की फिक्र करें। अभी उनका सामना असली मुसलमान से नहीं हुआ।

नेहा शाह

Next Story
Share it