बंगाल विधानसभा चुनाव मे प्रियंका और राहुल गांधी के उतरने को लेकर बोले कांग्रेस के नेता।

  • whatsapp
  • Telegram
बंगाल विधानसभा चुनाव मे प्रियंका और राहुल गांधी के उतरने को लेकर बोले कांग्रेस के नेता।
X


पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जोरदार प्रदर्शन देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी अगले महीने से विधानसभा बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस के नेता ने इस जानकारी से ज्यादा करवाते हुए बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी अगले महीने से विधानसभा चुनाव का प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि अगले साल अप्रैल और मई में बंगाल विधानसभा चुनाव होंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए नवनियुक्त प्रभारी प्रसाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी माकपा नीत वाम मोर्चा के साथ संयुक्त रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला करेगी।

बंगाल के प्रभारी प्रसाद ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हम वाम मोर्चे के साथ संयुक्त रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के काम करने का तरीका अलग अलग है। भारतीय जनता पार्टी के लिए बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोई चेहरा नहीं है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने केंद्रीय नेताओं को विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए लगाया है। इसीलिए अभी तक हमें यहां पर केंद्रीय नेताओं को लाने की कोई खास जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि लेकिन चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसलिए जनवरी में प्रियंका और राहुल गांधी प्रचार प्रसार के लिए बंगाल आएंगे।

इसी के साथ साथ भाजपा के नेता दिलीप घोष ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 और 20 को बंगाल का दौरा करेंगे। जिसमें कई तृणमूल कांग्रेस के नेता भी भाजपा का हाथ थाम सकते हैं।

जहां भाजपा अपने सारे केंद्रीय ताकतों को बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भेज रही है वहीं कांग्रेस की गतिविधियां भी शांत लग रही है। मीडिया के पूछने पर कांग्रेस के नेता जतिन ने बताया कि भाजपा के पास कोई चारा ना होने के कारण वह अपनी केंद्रीय ताकतों को प्रचार में लगा रहा है। परंतु कांग्रेस को अभी इसकी इतनी जरूरत नहीं पड़ी। फिर भी जनवरी तक राहुल और प्रियंका गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

नेहा शाह

Next Story
Share it