नाम छिपाकर तीन साल से रह रहा झारखंड का वांटेड नक्सली गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
नाम छिपाकर तीन साल से रह रहा झारखंड का वांटेड नक्सली गिरफ्तार
X

सूरत / अहमदाबाद, 03 जनवरी। झारखंड में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने के बाद वापी में छिपा एक नक्सली को दबोच लिया।झारखंड में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने के बाद गुड्डू सिंह अनिरुद्ध सिंह राजपूत वापी में एक कारखाने में फेरडिल पार्क की एक कंपनी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम करता था। वह तीन साल से अपना असली परिचय छिपाकर एक कंपनी में काम कर रहा था। झारखंड और कोसंबा पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया कि आरोपित ने अपना नाम परिमल प्रताप नारायण बताकर एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था।झारखंड पुलिस और कोसंबा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में आरोपित गुड्डू सिंह को दबोच लिया। बताया गया कि गुड्डू सिंह अनिरुद्ध सिंह राजपूत एक खूंखार नक्सली है। झारखंड राज्य में नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने के बाद यहां अपना असली रूप छुपाकर रहता था। आरोपित गुड्डू पर झारखंड में 2011 से 2013 तक कई मुकदमा दर्ज किए जा चुके हैं।

वह यहां पिछले तीन साल से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कोसंबा में रह रहा थाकोसंबा पुलिस के अनुसार, आरोपित गुड्डू अपने चाचा के साथ अपने गृहनगर से भाग आया था और सूरत के कोसांबा में किराए के मकान में रहता था। कोसंबा के पास फेयरडेल पार्क में कुसुमगर कंपनी में तीन साल से मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था।


Next Story
Share it