चुनावी दौर में ममता को लगा एक और बड़ा झटका! एक के बाद एक नेताओं ने छोड़ी पार्टी

  • whatsapp
  • Telegram
चुनावी दौर में ममता को लगा एक और बड़ा झटका! एक के बाद एक नेताओं ने छोड़ी पार्टी
X



जहाँ बंगाल चुनाव सिर पर है वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनाव से पहले पार्टी के दिग्गज नेता और ममता के करीबी माने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जहां तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का हाथ थामा तो वहीं अब ममता की पार्टी के एक और विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भी आज बीजेपी में शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के शांतिपुर से टीएमसी विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिंदम पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नई दिल्ली में बीजेपी में शामिल होंगे।

आप को बता दे की साल 2016 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर विधायक पद पाने वाले अरिंदम भट्टाचार्य अगले ही साल तृणमूल में शामिल हो गए थे और अब उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ समय पहले ही ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया था।


अदिती गुप्ता


Next Story
Share it