गोरखपुर-बांद्रा-मुजफ्फरपुर ट्रेन फरवरी से नियमित समय पर दौड़ेगी

  • whatsapp
  • Telegram
गोरखपुर-बांद्रा-मुजफ्फरपुर ट्रेन फरवरी से नियमित समय पर दौड़ेगी
X


गोरखपुर-बांद्रा-मुजफ्फरपुर ट्रेन को रेलवे ने नियमित करने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें बांद्रा से बरौनी के बीच संचालित होंगी। बरौनी से चलने वाली अवध एक्सप्रेस फरवरी से नियमित रूप से संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर-बांद्रा सप्ताह में तीन दिन मंगल, इसके बाद ये गुरु और रविवार को बरौनी से चलेगी। जबकि गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस सोम, बुध, शुक्र और शनिवार को बरौनी से रवाना होगी।

ट्रेन 09038-09040 गोरखपुर/मुजफ्फरपुर-बांद्रा 31 जनवरी से बरौनी से सुबह 07.20 बजे चलकर गोरखपुर के रास्ते होते हुए गोमतीनगर से रात 11.09 बजे, बादशाहनगर से 11.28 बजे, लखनऊ सिटी से 11.46 बजे होकर मध्यरात्रि ऐशबाग से 00.15 बजे छूटकर तीसरे स्टेशन पर पहुँँचेगी।

ट्रेन में सभी कोविड नियमों का पालन होगा और सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। रास्ते में ट्रेन बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, मेघनगर, बामनिया, रतलाम, खचरोड, नागदा, चाऊ महला, भवानी मंडी, डकनिया तालाब, कोटा, लखेरी, सवई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रुपबास, फितेहपुर सिकरी, ईदगाह आगरा, आगरा फोर्ट, टुंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, हरौनी, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, जरवलरोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, मसकनवा, स्वामी नारायण छपिया, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, सहजनवा, गोरखपुर, पिपराईच, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेंगी।

Next Story
Share it