ममता बनर्जी ने कहा तृणमूल को छोड़कर जाने वाले को मिलेगी हार

  • whatsapp
  • Telegram
ममता बनर्जी ने कहा तृणमूल को छोड़कर जाने वाले को मिलेगी हार
X


पश्चिम बंगाल में आगामी कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है जिसके कारण सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी को छोड़कर गए नेताओं पर ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वन विभाग की भर्तियों में अनियमितताएं की गई है जिन नेताओं पर वन विभाग की जिम्मेदारी थी उन्होंने भर्ती में अनियमितता की है ।ये सभी नेता भ्रष्ट हैं और आगामी चुनाव में इन सभी की हार होगी और इनकी दुकानें बंद हो जाएंगी ।

ममता बनर्जी ने कहा वन भर्ती में सहायकों की नियुक्ति में जो भी भ्रष्टाचार हुए हैं उनकी जांच की जाएगी और जो उसमें शामिल है उन पर कार्यवाही की जाएगी।

ममता बनर्जी पार्टी की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भ्रष्ट नेताओं को खरीद सकती है लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को कभी नहीं खरीद पाएगी।

ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास प्रवासी श्रमिकों की यात्रा का खर्चा उठाने के लिए धन नहीं है लेकिन इन भ्रष्ट नेताओं की यात्रा का बंदोबस्त करने के लिए उन्हें पैसे खर्च करने से परहेज नहीं है।

उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोगो को किसी पार्टी के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है | देश सविधान और कानून के दायरे में चलेगा मेरी सरकार किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं करेगी |

अरुण मौर्य

Next Story
Share it