गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव :शुरुआती बढ़त से भाजपा आगे

  • whatsapp
  • Telegram
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव :शुरुआती बढ़त से भाजपा आगे
X

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है जिसमे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 11 में।

नवीनतम रुझानों के अनुसार, राज्य में 231 तालुका पंचायतों में से भाजपा आगे चल रही है ,73, 11 कांग्रेस और 3 में अन्य।और 23 नगरपालिकाओं और 3 तालुका पंचायतों के उपचुनाव रविवार को हुए थे।तालुका पंचायतों में औसत मतदान 66.84 प्रतिशत था।

2015 में 231 तालुका पंचायतों में 4,715 सीटों में से, कांग्रेस 2555, भाजपा को 2019 मिली और 141 अन्य।गुजरात के शहरों के बाद अब कांग्रेस को गांवों में भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य के 31 जिला पंचायतों में से भाजपा 20 पर आगे चल रही है।

मेहसाणा, कच्छ सहित 10 जिलों में भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं जामनगर तहसील पंचायत में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार को जीत मिली है।रविवार को चुनाव के दौरान तीन लोगों द्वारा ईवीएम तोड़ देने के कारण दाहोद जिले के झालोद तालुका के गोदिया के एक मतदान केंद्र पर आज फिर से वोट डाले गए। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मतदान के दौरान करीब 50 फीसदी वोट पड़े।


Next Story
Share it