ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी महज एक अफवाह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी महज एक अफवाह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी...



ताजमहल में धमाके की धमकी के बाद सर्च ऑपरेशन में बम की खबर झूठी निकली। जिसके बाद ताजमहल को फिर से खोल दिया गया है। कॉल करने वाले को फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आगरा के आईजी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ताजमहल में बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने पर बम निरोधक की टीम ने सघनता से परिसर की जांच की और अब तक इस तरह की कोई वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है।

आगरा के आईजी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने सूचना दी थी उसे ट्रेस करने के लिए तत्काल हमारी कई टीमें सक्रिय हो गई। बम होने की सूचना देने वाला युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पर्यटकों के लिए फिर से ताजमहल में आवागमन शुरू कर दिया है। पकड़े गये युवक से पूछताछ जारी है।

एक शख्‍स ने डायल 112 कंट्रोल रूम पर फोन करके कहा क‍ि कोटा के ताल लोहा मंडी से बोल रहा हूं। सैनिक भर्ती में गड़बड़ी हुई है और उसकी भर्ती नहीं हुई है। ताजमहल में बम रखा है और थोड़ी देर में फूट जाएगा। इस छानबीन के दौरान पुलिस को ताजमहल से कोई भी वस्‍तु नहीं मिली है।

ताजमहल के प्रवेश द्वार बंद करके चेकिंग की गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड के टीम को भी बुलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों को भी बाहर रोका दिया गया। पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और सुबह करीब 9.30 बजे ताजमहल से पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया। ताजमहल के दोनों गेटों को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही आसपास का बाजार भी बंद करा दिया गया।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it