ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से भरा अपना नामांकन...

  • whatsapp
  • Telegram
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से भरा अपना नामांकन...
X



मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नंदीग्राम के हल्दिया में से अपना चुनावी नामांकन भर दिया है। ममता बनर्जी नामांकन करने से पहले नंदीग्राम में स्थित शिव मंदिर भी गयीं और उसके बाद वे एक 'मार्च' भी किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कुछ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

पूजा अर्चना से रण जीतने की तैयारी में ममता बनर्जी। नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी ने पूजा पाठ की। बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कमर कस ली है।

कुछ देर पहले ममता बनर्जी ने हल्दिया में पदयात्रा निकालकर अपना पर्चा भरा। वहीं कभी सीएम ममता के ख़ास रहे और बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु भी आज अपना रोड शो कर रहे हैं। आज उन्होंने नंदीग्राम के टेंगुआ मोड़ से अपना रोड शो शुरू किया ।

यह रोड शो जानकीनाथ मंदिर तक चला। इसके बाद सुवेंदु ने नए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी इसी सीट से दो दिन बाद यानी 12 मार्च को पर्चा भरेंगे।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it