दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में राम मंदिर के दर्शन कराने ले जाऊंगा अयोध्या :अरविन्द केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने...

दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने...
दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है, जब भी यह मंदिर बनकर तैयार होगा वह दिल्ली के सभी बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराने लेकर जाएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित होकर 10 सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं।
राम राज्य से प्रेरणा लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लिए बनाए 10 सिद्धांत -
1- कोई भूखा ना सोए
2. बच्चों को अच्छी शिक्षा
3. सभी को बेहतर इलाज
4. 24x7 मुफ़्त बिजली
5. सभी को मुफ्त पानी
6. सभी को रोजगार
7. बेघरों को मकान
8. महिलाओं को सुरक्षा
9. बुजर्गों को सम्मान
10. सभी को समान अधिकार
I'm a devotee of Hanuman who was a devotee of Lord Ram. So I'm devotee of both. Lord Ram was the king of Ayodhya. It is said that everything was good during his rule. There was no sorrow. There was every facility. It was called 'Ram Rajya', which is a concept:Delhi CM in Assembly pic.twitter.com/q6Vxft209t
— ANI (@ANI) March 10, 2021
उन्होंने कहा मैं व्यक्तिगत तौर पर हनुमान जी का भक्त हूं और हनुमान जी श्रीराम जी के भक्त हैं, इस नाते में दोनों का भक्त हूं। प्रभु श्रीराम अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब लोग सुखी थे, किसी को किसी प्रकार का दुख नहीं था, इसलिए उसे रामराज्य कहा गया। राम राज्य एक अवधारणा है। रामचंद्र जी भगवान थे, हम उनके सामने एक तुच्छ इंसान हैं। हम उनसे किसी भी प्रकार से तुलना नहीं कर सकते, लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर अगर हम रामराज्य के रास्ते पर चलकर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा की पिछले 1 साल में देश और दिल्ली ने कोरोना महामारी का सामना किया। नेता चाहे कितनी भी तारीफ कर लें, लेकिन अस्पताल में इलाज तो डॉक्टर्स ने किया। हम और सदन दिल से डॉक्टर्स, नर्सेस, फ्रंटलाइन वॉरियर्स और वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हैं।





