कुंभनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर आज पहला शाही स्नान
आज महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। इसको लेकर बुधवार की रात से ही हरकी पौड़ी घाट...

आज महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। इसको लेकर बुधवार की रात से ही हरकी पौड़ी घाट...
आज महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। इसको लेकर बुधवार की रात से ही हरकी पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है |हजारों की संख्या में लोग महाशिवरात्रि पर गंगा में स्नान करने आए हैं।प्रशासन ने कोरोना वायरस को देखते हुए कोविड एसओपी लागू की है।
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि पर आज कुंभनगरी हरिद्वार में पहला शाही स्नान को लेकर ट्वीट किया है |
हरिद्वार कुम्भ मेले में गुरूवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सुनिश्चित की जाए ऐसी निर्देश दिए। pic.twitter.com/MQAJjzw88g
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 10, 2021
बुधवार को अपने पहले निर्णय में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ के पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए।कुंभ की भव्यता और दिव्यता सुनिश्चित की जाए ऐसी निर्देश दिए गए हैं।





