महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचीं हिंदूवादी संगठन की पदाधिकारी.
आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचीं हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। इसके...

आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचीं हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। इसके...
आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचीं हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
हिंदूवादी संगठन ने महाशिवरात्रि पर गुरुवार की सुबह ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए आराधना की। सेंट्रल टैंक के पास डायना बेंच पर हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर विधि-विधान से आरती करने लगीं। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।
मीना दिवाकर के साथ दो और कार्यकर्ता पकड़े गए हैं। सीआईएसएफ ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनको हिरासत में लेकर ताजगंज थाने आई। इस सूचना पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए।
CISF ने इन सभी को आगरा पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस इन्हें ताजगंज थाने ले गई। इस खबर की सूचना पाकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेंत अन्य कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए। बता दें कि इन दिनों आगरा के ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स चल रहा है।
अराधना मौर्या





