दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश
X

भारत के मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ ही आसमान में अंधेरा छा गया। नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।

12 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी, बिजली या तेज़ हवाओं या ओलावृष्टि, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 12 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की या तेज़ हवाएं और ओलों की भी चेतावानी जारी की गई है।


यूपी के कुछ क्षेत्रों में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश | मंगलवार की रात तेज हवा और बारिश के चलते बुधवार को प्रदूषक तत्वों का बिखराव काफी हद तक हो गया था। इसके चलते बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 के अंक यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गया था। वहीं, हवा की रफ्तार थमने के चलते बीते 24 घंटे में प्रदूषक तत्वों की मात्रा में तेजी से इजाफा हुआ है

Next Story
Share it