कन्हैया कुमार समेत अन्य सात आरोपी कोर्ट में पेश

  • whatsapp
  • Telegram
कन्हैया कुमार समेत अन्य सात आरोपी कोर्ट में पेश
X



राजद्रोह मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार, अनिर्बान समेत कई आरोपी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट ने मामले की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद कन्हैया समेत दस आरोपी को सोमवार को पेश होने के लिए तलब किया था.|

मामले में आरोपी उमर खालिद जेल में बंद हैं. पिछले महीने 16 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस की ओर से दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और 15 मार्च को उन्हें तलब किया. कन्हैया कुमार के अलावा मामले के अन्य आरोपियों में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य शामिल हैं. उन पर भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप है.

पटियाला हाउस अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी पंकज शर्मा ने बीती सुनवाई में मुकदमा चलाने के जरूरी सरकारी अनुमति मिलने के एक साल बाद दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र पर संज्ञान ले लिया. इन आरोपियों में कन्हैया कुमार के साथ उमर खालिद तथा अनिर्बन भट्टाचार्य भी शामिल हैं. |

अन्य सात आरोपियों में कश्मीरी छात्र आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रइया रसोल, बशीर भट तथा बशारत हैं. इनमें कई छात्र उस समय जेएनयू, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it